|
विभाग द्वारा संचालित, भारत सरकार की
अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं
हेतु वर्ष 2009-10 में एक ऑनलाइन सॉफ्टवेयर प्रारम्भ किया गया। वर्ष 2010-11
से राज्य सरकार की विशेष पिछड़ा वर्ग उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को भी
इस सॉफ्टवेयर में जोड़ा गया।
विगत वर्षों में सूचना प्रौद्योगिकी के
क्षेत्र में हुई प्रगति के साथ कदम मिलाते हुए विभाग द्वारा उत्तर मैट्रिक
छात्रवृत्ति योजनाओं बाबत एक वैब पोर्टल (http://rajpms.nic.in)
भारत सरकार के उपक्रम NIC के
माध्यम से विकसित करवाया गया है। वर्ष 2012-13 से
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं हेतु आवेदन पत्र इसी पोर्टल पर ऑनलाइन ही
स्वीकार किए जा
रहे हैं।
पोर्टल पर
विभाग द्वारा विभिन्न विश्वविद्यालयों संबंधी डाटा डाला गया है तथा विभागीय
जिला कार्यालयों द्वारा संबंधित जिलों के
निजी शैक्षणिक संस्थानों के लॉगइन
आईडी एवं पासवर्ड जारी
किये गये हैं। पोर्टल पर शैक्षणिक संस्थानों को अपनी
मान्यता एवं संचालित पाठ्यक्रमों की सूचनाएं डाली जानी हैं ताकि संबंधित
संस्थान के विद्यार्थी अपने छात्रवृत्ति आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकें। इस सम्बन्ध में जिला स्तर पर कार्यशालाओं के माध्यम से
शैक्षणिक संस्थानों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। वे शैक्षणिक
संस्थान जिन्हें लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त हो चुके हैं, इस पोर्टल पर शीघ्रतिशीघ्र अपना प्रोफाइल तैयार करें
तथा संचालित पाठ्यक्रमों एवं मान्यता संबंधी सूचनाएं यथाशीघ्र पूर्ण करें।
यदि संस्थान को आईडी एवं पासवर्ड अब तक प्राप्त नहीं हुए हैं तो संबंधित
विभागीय जिला कार्यालय से शीघ्र सम्पर्क कर अपना आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त
करें।
पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रियान्तर्गत
विद्यार्थियों द्वारा पोर्टल पर सामान्य जानकारी डालते हुए, अपना पंजीकरण
करवाना होगा। सफल पंजीकरण पर विद्यार्थी को आई.डी. एवं पासवर्ड जारी होंगे,
जिसके माध्यम से विद्यार्थी छात्रवृति हेतु पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे।
छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रक्रिया के विभिन्न स्तरों पर विद्यार्थी को उसके
द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर SMS
के माध्यम से जानकारी उपलब्ध होती रहेगी। विद्यार्थी स्वयं
भी पोर्टल पर अपने आवेदन पत्र की स्थिति देख पाने में समर्थ होंगे।
विशेषताएं :-
1. सम्पूर्ण अध्ययनकाल हेतु एक ही बार
पंजीकरण।
2. ऑनलाईन आवेदन।
3. समय-समय पर आवेदन पत्र की स्थिति संबंधी
जानकारी मोबाइल पर।
4. आवेदनों के दोहराव पर रोक।
5. पूर्ण पारदर्शी प्रक्रिया।
6. सुदृढ़ मॉनिटरिंग।
शैक्षणिक संस्थाओं से अपेक्षा की
जाती है कि वे शीघ्रतिशीघ्र संस्था द्वारा संचालित विभिन्न विश्वविद्यालयों
के पाठ्यक्रमों का चयन कर, सम्बद्धता एवं मान्यता संबंधी दस्तावेज पोर्टल पर
अपलोड करें। इसके अभाव में संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति आवेदन
से वंचित रहेंगे।
विद्यार्थियों हेतु पोर्टल पर पंजीकरण एवं आवेदन की
प्रक्रिया हेतु क्लिक
करें
आय प्रमाण पत्र
के प्रारूप हेतु क्लिक करें
राजकीय शैक्षणिक संस्थाओं हेतु
विशेष :-
राजकीय शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु पोर्टल पर प्रक्रिया आगामी चरण में प्रारम्भ की
जायेगी। इस बाबत राजकीय शैक्षणिक
संस्थाओं के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन हेतु विभागीय पत्रांक 62189-220 दिनांक
28.08.12 द्वारा आवश्यक सूचना दिनांक 05.09.2012 तक चाही गई है। समस्त
प्राचार्यगण से अनुरोध है कि वांछित सूचना निर्धारित प्रारूप में ई-मेल एड्रेस
sje_rajpms@yahoo.in पर शीघ्र
प्रेषित करें ताकि उनका रजिस्ट्रेशन किया जाकर पोर्टल हेतु आवश्यक यूजर
आई.डी. एवं पासवर्ड जारी किये जा सकें।
पत्र दिनांक 28.08.12 की प्रति
पत्र दिनांक 12.09.12 की प्रति
|