|
सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से
सूचनाओं का तीव्र गति से आदान-प्रदान सम्भव हो सका है। विभाग द्वारा, अनुसूचित
जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, नि:शक्तजन,
वृद्धजन, नि:सहाय महिलाओं एवं बच्चों आदि समाज के विभिन्न वंचित वर्गों के
कल्याणार्थ संचालित विभागीय योजनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न सूचनाओं के,
राज्य में स्थित अन्य विभागीय कार्यालयों के साथ आदान-प्रदान के उद्देश्य से
एक Web-based सॉफ्टवेयर
तैयार करवाया गया है।
विभाग द्वारा संचालित लगभग सभी
महत्वपूर्ण योजनाओं का समावेश इस सॉफ्टवेयर में किया गया है। प्रथम चरण में
विभाग द्वारा संचालित, भारत सरकार की अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना हेतु इस सॉफ्टवेयर को
वर्ष 2009-10 में प्रारम्भ किया
गया है। वर्ष 2010-11 से इसमें विशेष पिछड़ा वर्ग का समावेश
भी किया गया है।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति
योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदन पत्रों की प्रविष्टियां संबंधित शैक्षणिक
संस्थानों द्वारा विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गये
Off Line Software में कराकर, एक फाइल विभागीय जिला
कार्यालयों को उपलब्ध कराई
जाती हैं जिसमें संस्था को प्राप्त समस्त आवेदन
पत्रों की प्रविष्टियां हैं। इस फाइल को इस
Web-based सॉफ्टवेयर के माध्यम से अपलोड कराया जाना
है, ताकि पूरे राज्य में प्राप्त समस्त आवेदन-पत्रों की प्रविष्टियां एक जगह
(विभागीय वैबसर्वर पर) उपलब्ध हो सकें।
समस्त निजी
(मान्यता प्राप्त) / स्वायत्तशासी शैक्षणिक संस्थानों से प्राप्त डाटा,
विभागीय जिलाधिकारी द्वारा अपलोड किया जाना है। इसी तरह समस्त
राजकीय शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा
प्राप्त आवेदन पत्रों का डाटा, राजकीय शैक्षणिक संस्थान
उन्हें उपलब्ध कराये गये User Name
एवं Password डालकर, स्वयं अपलोड करायेंगे।
इसके उपरान्त
छात्रवृत्ति स्वीकृति / अस्वीकृति संबंधी कार्यवाही
निजी (मान्यता
प्राप्त) / स्वायत्तशासी शैक्षणिक संस्थानों
हेतु विभागीय जिलाधिकारियों द्वारा एवं राजकीय शैक्षणिक संस्थाओं हेतु
संस्थान के स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों द्वारा सम्पादित की जा सकेगी।
|